
जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन नही निकलेगा. ये फैसला सीजीपीसी ने एक बैठक में लिया. बैठक में मुख्य रूप से सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, तारा सिंह, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, जसबीर सिंह पदरी, अजीत सिंह गंभीर और मनजीत सिंह मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
मुखे ने बताया कि कोरोना को लेकर सरकार द्वारा नगर कीर्तन निकालने की अनुमति नहीं मिली है. इसलिए 19 नवंबर को गुरुनानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा. मुखे ने कहा कि सरकार ने किसी भी समुदाय या धर्म के लोगों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है. (नीचे भी पढ़े)
सिख समाज ने जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा जारी निर्देश और कोरोना प्रोटोकॉल का सम्मान करते हुए नगर कीर्तन नहीं निकालने का फैसला लिया है. हालांकि इस दौरान सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपने गुरुद्वारा क्षेत्रों में सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी.











