जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की परसुडीह शाखा की ओर से सिंघारा उत्सव का आयोजन किया गया. इसमें शामिल सभी महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों का जमकर आनंद उठाया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पाड़िया, प्रांतीय सचिव मनीषा एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष ललिता की गरिमामई उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. परसुडीह शाखा की ओर से सभी प्रांतीय अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

परसुडीह मेन रोड स्थित घनश्याम कैलाश अग्रवाल के आवास पर इसका आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में सौहार्द, उमंग और पारिवारिक माहौल देखने को मिला. शाखा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सचिव उषा अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सदस्याओं का आभार जताया. कार्यक्रम की सफलता के पीछे पुष्पा, कोमल, स्वाति, श्वेता, रेणु, रुचि, सुनीता, सोनी और सविता समेत पूरी शाखा की सदस्याओं का सराहनीय सहयोग और समर्पण रहा.




