• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur singhbhum chamber demands : सिंहभूम चैम्बर का दल मुख्य सचिव अलका तिवारी से मिला, रखीं टाटा कमांड एरिया में रजिस्ट्री शुरू कराने, एयरपोर्ट निर्माण जैसी कई मांगें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार की मुख्य सचिव अलका तिवारी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान जमशेदपुर में एयरपोर्ट की अति आवश्यकता की ओर मुख्य सचिव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए श्री मूनका ने उन्हें बताया कि सौ साल पूर्व स्थापित जमशेदपुर स्टील सिटी और झारखंड की औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, किन्तु आज भी इसका समग्र विकास नहीं हो पाने के कारण नये निवेशक यहां नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट नहीं होने से यहां के लोगों को कई अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है. इसके मद्देनजर उन्होंने जमशेदपुर में एयरपोर्ट निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर इसका निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की अपील की. इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने टाटा कमांड एरिया में विगत कुछ वर्षों से दुकान/  मकान/ जमीन/ फ्लैट्स आदि का निबंधन बंद होने की चर्चा करते हुए कहा कि इसके कारण एक ओर लोग यहां की कीमती संपत्तियां खरीदने में हिचक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसी के कारण यहां निर्माण के अनेक काम भी धीमी गति से चल रहे हैं, जिससे राज्य सरकार को भी राजस्व की भारी हानि हो रही है और जमशेदपुर का विकास भी प्रभावित हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया ने मुख्य सचिव से शहर की जमीनों व मकानों के सर्वे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर के गैर टाटा कमांड एरिया के क्षेत्रों, जैसे मानगो, जुगसलाई, आदि में पिछले 100 वर्षों से लोग अपने परिवार के साथ दो-तीन पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं, लेकिन मानगो, जुगसलाई सहित जमशेदपुर के कई स्थानों में अभी भी अधिकांश भूखंड में खतियान अनाबाद बिहार में पंजीकृत दर्शाया गया है. विगत 40-45 वर्षों से यहां कोई सर्वे भी नहीं होने एवं जमीनों के खतियान अनाबाद बिहार में पंजीकृत होने के कारण भूस्वामी मकान होने के बाद भी लोग सरकारी रेकॉर्ड में मकान के मालिक नहीं हैं. मकान होने के बाद भी वे न तो मकान की खरीद-बिक्री कर सकते हैं और ना ही बैंक से ऋण ले सकते हैं, यहां तक कि उसका पुनर्निर्माण करा सकते हैं. इसके मद्देनजर उनसे उक्त क्षेत्रों में जल्द सर्वे कराकर जमीन मालिकों को सत्यापित किया जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह प्रतिनिधिमंडल ने विगत दिनों में घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते उत्पात के कारण औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत मजदूरों के साथ ही ग्रामीणों में भी भय का माहौल व्याप्त होने की चर्चा करते हुए इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग भी की. उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने मुख्य सचिव के समक्ष जमशेदपुर डिवीजन में वाणिज्यकर विभाग अपील एवं प्रशासनिक विभाग के एडीशनल कमिश्नर की पोस्टिंग नहीं होने का मुद्दा उठाया तथा उनका ध्यानाकृष्ट कराते हुए बताया कि कोल्हान के जमशेदपुर सर्किल को छोड़कर किसी भी सर्किल, चाईबासा, अर्बन, आदित्यपुर एवं सिंहभूम में ज्वाइंट कमिश्नर की पोस्टिंग भी नहीं हुई है. इसके कारण बहुत सारे काम पेंडिंग पड़े हैं जिससे व्यवसायियों को काफी परेशानी हो रही है. इसके मद्देनजर मुख्य सचिव से इस ओर त्वरित कदम उठाते हुए जल्द पोस्टिंग कराने की मांग भी की. मुख्य सचिव ने उनकी बातें गंभीरता से सुनने के बाद इन मामलों में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur accident – सुंदरनगर में अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत
खबर

Jamshedpur accident – सुंदरनगर में अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

October 15, 2026
Jamshedpur police action – हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur police action – हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 15, 2026
Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश
खबर

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

October 14, 2026
Next Post

tata steel technical services vss launched : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी में वीएसएस लांच, कौन कर सकते है आवेदन, जानें

Jamshedpur incident - बिष्टुपुर में बेतरतीब तरीके से खड़ी कार के कारण कई गाड़ियां आपस में टकराई, पुलिस ने काटा चालान व थाने ले गयी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की बोर्ड लगी गाड़ी

Horoscope know your day Thursday 10th april 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 10 अप्रैल 2025

Horoscope know your day Thursday 10th april 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 10 अप्रैल 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News