जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड की ओर से वोलंटरी सेपरेशन स्कीम (वीएसएस) लाया गया है. इसके तहत कर्मचारी 1 से 30 अप्रैल तक अपना आवेदन दे सकते है. टाटा स्टील मेरामंडली प्लांट के लिए यह आवेदन आमंत्रित किये गये है. वैसे कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते है, जिनकी उम्र 40 साल है और सात साल तक काम कर चुके है. स्थायी कर्मचारी ही इसके लिए अपना आवेदन दे सकते है. मिनिस्ट्रियल कैटेगोरी के कर्मचारी अपना आवेदन दे सकते है. इ व टीएस ग्रेड के कर्मचारी इससे लाभांवित हो सकते है. कर्मचारियों को वीएसएस लेने के बाद मासिक पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस के अलावावा घर की सुविधा बरकरार रखी जायेगी. कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर संदीप धीर की ओर से इसको लेकर सरकुलर निकाला गया है. (नीचे भी पढ़े)
जारी किये गये सरकुलर के मुताबिक, 40 से 50 साल तक के उम्र के कर्मचारी अंतिम वेतन का 0.75 वेतन, 50 से 55 साल तक के उम्र के कर्मचारी को 0.90 और 55 से 60 साल तक के कर्मचारी को अंतिम वेतन का 1.10 हिस्सा का वेतन मिलेगा. 40 साल के बाद जैसे जैसे कर्माचरी की उम्र बढ़ेगी, वैसे वैसे उनका वेतन के हिस्से में भी बढ़ोत्तरी होती जायेगी. वीएसएस लेने वाले कर्मचारी अपना क्वार्टर या मकान रख सकेंगे. हाउस रेंट एलाउंस का भी भुगतान कंपनी की ओर से 58 साल की उम्र तक दिया जाता रहेगा. इस दौरान क्वार्टर में कोई बदलाव करने की इजाजत नहीं होगी. कर्मचारियों को वीएसएस लेने के बाद 2 लाख रुपये सालाना का मेडिकल कवरेज दिया जायेगा. इसके लिए कर्मचारियों को पहले 50 फीसदी पेमेंट करना होगा, जिसके बाद कंपनी पूरी राशि का भुगतान कर्मचारी को करेगा. पीएफ समेत तमाम सुविधाओं का पैसा एकमुश्त दे दिया जायेगा. लीव इनकैशमेंड और बोनस की राशि नहीं मिलेगा. नियम के मुताबिक, कर्मचारियों का आयकर की कटौती होगी.





