• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-snake-rescue-जमशेदपुर में थम गया स्नेक रेस्क्यू का काम, रोज बढ़ रहें सर्पदंश के मामले, भाजपा ने उठाया मामला, कुणाल बोले-लाइसेंस दे सरकार

April 9, 2026
in खबर
0
jamshedpur-snake-rescue-जमशेदपुर में थम गया स्नेक रेस्क्यू का काम, रोज बढ़ रहें सर्पदंश के मामले, भाजपा ने उठाया मामला, कुणाल बोले-लाइसेंस दे सरकार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बरसाती मौसम में सर्पदंश के मामलों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। जमशेदपुर वन विभाग या जिला प्रशासन के पास भी प्रशिक्षित और दक्ष स्नेक रेस्क्यूर्स का अभाव है। इधर पिछले दिनों किसी अज्ञात की शिकायत पर जमशेदपुर डीएफओ और आरएफओ ने जमशेदपुर के कुछ स्नेक सेवर्स को साँप रेस्क्यू करने पर रोक लगाया है। हालांकि इसके लिए अबतक वन प्रशासन की ओर से स्नेक सेवर्स को कोई लिखित सूचना या विभागीय पत्र नहीं सौंपी गई है। लेकिन वन विभाग की चेतावनी और झूठे शिकायतों से परेशान होकर आवासीय इलाकों से सुरक्षित साँप रेस्क्यू करने वाले युवाओं ने काम रोक दिया है। इससे जमशेदपुर की आम जनता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बागबेड़ा निवासी छोटू स्नेक सेवर के नाम से प्रख्यात मिथिलेश श्रीवास्तव और उनकी टीम से जुड़े युवकों ने जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों के आवासीय क्षेत्र और घरों से साँप रेस्क्यू पिछले एक सप्ताह से बंद कर दिया है। स्नेक सेवर्स का कहना है कि वे सांपों से इंसान को बचाते हैं और साँप को भी सुरक्षित जंगलों में छोड़ देते है। इसकी बकायदा पूरी वीडियोग्राफी और कागज़ी दस्तावेज संधारित रखे जाते हैं। इसके बावजूद भी किसी अज्ञात की झूठी शिकायत पर लगी अघोषित रोक से स्नेक रेस्क्यूर्स चिंतित हैं। इससे जमशेदपुर की आम जनता की भी कठिनाई काफ़ी बढ़ गई है। मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ़ छोटू स्नेक सेवर ने दो दिन पहले ही जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार और एसएसपी एम तमिल वाणन को पत्र भेजकर जिला प्रशासन की ओर से अनुमति और लाइसेंस देने का आग्रह किया। मंगलवार को शहर के पाँच स्नेक रेस्क्यूर्स ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप कर उतपन्न समस्या के समाधान का आग्रह किया।

स्नेक रेस्क्यू टीम के अनुभवों का लाभ ले जिला प्रशासन : कुणाल षाड़ंगी

टीम ने पूर्व विधायक को एक पत्र भी सौंपा है। स्नेक रेस्क्यू टीम की चिंता को वाज़िब और जनहित में बताते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जिला प्रशासन और वन विभाग को प्रशिक्षित और दक्ष युवा स्नेक रेस्क्यूर्स के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। साँप पकड़ने पर रोक लगाना क़ानूनी विवशता हो सकती है लेकिन इससे अब आम लोगों को परेशानी हो रही है। बेहतर होता कि टीम के अनुभवों को आधार मानते हुए वन प्रशासन इन्हें सशर्त लाइसेंस स्वीकृत कर आवासीय क्षेत्रों से साँप रेस्क्यू करने की अनुमति देती। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस समस्या के समाधान को लेकर वन, पर्यावरण और जलवायु परिर्वतन विभाग के प्रधान सचिव से दूरभाष पर बात करते हुए सुसंगत और उचित प्रयास करने का आग्रह किया। प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आश्वस्त किया कि वे मामले में स्थानीय वन प्रशासन से जानकारी इकट्ठी करने के बाद उचित प्रयास करेंगे। वन विभाग के प्रधान सचिव और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के स्तर से मिले आश्वासन के बाद स्नेक सेवर्स ने उम्मीद जताई है कि उन्हें साँप रेस्क्यू करने के लिए विभागीय और प्रशासनिक अनुमति मिल सकेगी। लाइसेंस मिलने के बाद ही वे लोग घरों से साँप रेस्क्यू करेंगे।

हर दिन आते है 20 से ज्यादा फ़ोन कॉल्स

स्नेक सेवर्स टीम के सदस्य तरुण कालिंदी की मानें तो आम दिनों में उनकी टीम को जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से लगभग पन्द्रह से बीस फ़ोन कॉल्स आ जातें है। कई बार तो यह आंकड़ा दोगुनी भी हो जाती है। बताया कि जमशेदपुर जिला प्रशासन हो या वन विभाग इनके पास भी घरों से साँप रेस्क्यू करने की मुकम्मल प्रबंध नहीं है। लोगों को उचित समाधान न मिलने की स्थिति में ही कई बार लोग साँप निकलने पर उसे लाठी-डंडों से नुकसान पहुंचा देते हैं। जमशेदपुर में प्रशासनिक अधिकारी हों या पुलिस अफ़सर या चाहें जेलर ही क्यों न हो। साँप देखने के बाद आम हो या खास सभी के पसीने छूटने लगते हैं। ऐसी स्थिति में लोगों की फ़ोन आने पर स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य मदद को पहुंचते हैं। वन विभाग की मनाही के बाद टीम लोगों को अपनी अत्यावश्यक सेवाएँ नहीं दे पा रही है, इसके उन्हें मलाल है।

वन विभाग और जिला प्रशासन के पास नहीं है स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट

रेस्क्यू टीम के अनुसार जिला प्रशासन और वन विभाग के पास साँप पकड़ने के लिए प्रशिक्षित अनुज्ञप्ति धारी लोग नहीं है। फ्रीलांस काम करने वाले लोगों को और कई बार छोटू और टीम की ही मदद ली जाती है। दो वर्ष पूर्व स्नेक सेवर छोटू और उनकी टीम ने नेतरहाट में झारखंड पुलिस के जवानों को भी स्नेक रेस्क्यू और आपात स्थिति में बचाव के तरीकों से प्रशिक्षित किया था। जमशेदपुर में भी घाघीडीह जेलर के दफ़्तर, कई पुलिस डीएसपी सहित प्रशासन के आला अफ़सरों के घर से भी छोटू और उनकी टीम ने सुरक्षित स्नेक रेस्क्यू किया है।

सर्पदंश से ज्यादा साँप के भय से होती है मृत्यु

स्नेक एक्सपर्ट मिथिलेश श्रीवास्तव उर्फ़ छोटू के अनुसार आम तौर पर सभी साँप जहरीले नहीं होते। भारत में 550 से अधिक प्रजातियों के साँप है जिनमें से दस फ़ीसदी से भी कम प्रजाति के साँप जहरीले होते हैं। झारखंड में मात्र पाँच जहरीली प्रजातियों के सांप पाये जाते हैं। वहीं जमशेदपुर में महज़ तीन जहरीले प्रजाति के साँप पाये जाते हैं। आमतौर पर साँप देखकर ही लोगों के पसीनें छूटने लगतें है। इसी डर और हार्टअटैक की वजह से ज़्यादातर मृत्य होती है। साँप के ज़हर के मृत्यु होने के मामले बहुत कम होते है। लेकीन जागरूकता और जानकारी के अभाव में लोग हद से ज्यादा भयभीत हो जाते है जिससे अप्रिय घटना होती है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur chhath preparation : छठ महापर्व को लेकर मानगो में विशेष सफाई अभियान, इंटेक वॉल के पास चला स्वच्छता कार्यक्रम
खबर

Jamshedpur chhath preparation : छठ महापर्व को लेकर मानगो में विशेष सफाई अभियान, इंटेक वॉल के पास चला स्वच्छता कार्यक्रम

November 5, 2026
Jamshedpur diwali bazar : दीपावली की खरीदारी शुरू, बाजारों में मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
खबर

Jamshedpur diwali bazar : दीपावली की खरीदारी शुरू, बाजारों में मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग

November 5, 2026
Saraikela sp ps inspection : गम्हरिया दुष्कर्म मामले के बाद एक्शन में एसपी, देर रात तीन थानों का किया औचक निरीक्षण
खबर

Saraikela sp ps inspection : गम्हरिया दुष्कर्म मामले के बाद एक्शन में एसपी, देर रात तीन थानों का किया औचक निरीक्षण

November 5, 2026
Next Post

tata-steel-new-initiative-टाटा स्टील हरियाणा में स्थापित कर रही है स्टील रिसाइक्लिंग प्लांट, भारत के पहले अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट के साथ टाटा स्टील रिसाइक्लिंग के क्षेत्र में करेगी प्रवेश

jharkhand-cooperative-bank-झारखंड सहकारी बैंक कर्मचारी संघ आदोलन पर उतारू, सांकेतिक विरोध कराया दर्ज

tata-steel-jrd-tata-टाटा स्टील ऑनलाइन मनायेगी जेआरडी टाटा का जन्मदिन, ‘विजनरी वीक ऑफर’ के साथ शिक्षा देने की नयी पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 5, 2026

मेष राशिआप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के...

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई...

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है....

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची में झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग एवं...

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में...

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि राज्य में सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग एवं निस्तारण की...

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) के तत्वावधान में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सरजमदा के गदड़ा शहीद मैदान में आज भाजपा की महिला नेता लक्ष्मी सिंह...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News