जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी मोड़ के पास रहने वाले कांग्रेस नेता सामंता कुमार की पत्नी स्वर्णाली कुमार के गले से अपराधियों ने सने का चेन छिन लिया. 15 जुलाई की शाम करीब 8.10 बजे यह घटना घटी. सिदगोड़ा से अपने बाराद्वारी स्थित मकान वह महिला पैदल ही जा रही थी. इसी बीच साकची और सिदगोड़ा जाने के बीच में पड़ने वाले बाराद्वारी दत्ता ऑटो डेकोरेटर के पास वह पहुंची, वैसे ही एक काले रंग के बुलेट पर सवार दो अपराधी उसके सामने आये और झपट्टा मारकर गले से सोना का चेन छिनकर भाग गये. वे लोग सुपरवाइजर फ्लैट की ओर भागे. उन युवकों का पीछा करने की कोशिश की गयी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पायी. सीतारामडेरा थाना में एक केस दायर किया गया है.



