
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन, सशक्तिकरण प्रकोष्ठ झारखंड की राज्य सचिव व समाजसेवी रानी गुप्ता के उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए संगठन के नेशनल चीफ रंजीत वर्मा उन्हें सम्मानित किया. समाज के लिए रानी गुप्ता द्वारा हर साल ब्लड डोनेशन एवं कोरोना महामारी में जरूरतमंद के बीच में राशन वितरण चावल, दाल, आटा, तेल, चना एवं खाद्य सामग्री से लेकर सैनिटाइजर और मस्क वितरण एवं एवं पीड़ित महिलाओं का केस का भी समाधान करवाते हुए उनकी मदद करते हुए कार्य किए जा रहे हैं. इसे देखते हुए रानी गुप्ता को सम्मानित किया गया. इसके लिए रानी गुप्ता ने रंजीत वर्मा का आभार प्रकट किया है.





