जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा सोनारी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया. सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में प्रेरणा के प्रकाश पुंज, प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद के प्रणेता परम पूज्य दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. सोनारी गुदरी बाजार कार्यालय में भाजपा सोनारी मंडल के समर्पित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर उपस्थित विरेन्द्र प्रताप सिंह, सोनु ठाकुर,अजय रजक, संजय सिंह मुंडा,नारायण प्रसाद, उपाध्यक्ष सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय रजक, नेहा साहू,सरिता लाल, अभय कुमार, अभिषेक सिंह, राजकुमार सिंह, राहुल, दिलीप शुक्ला, पवन कुमार सिंह, काजल मुखार्जी, मनोज कुमार मिश्रा, हिरा लाल रजक, बिराज दै,लालू यादव, राजु सेन, आदित्य, राजु मल्होत्रा,तापस नंदी, अमर दास,पंडित दुर्गा,राजु मल्होत्रा,धंजय चौधरी, महिला नेत्री, गंगा देवी, उत्तरा देवी, मौसमी देवी, खुशबू देवी, रेनु देवी, एवं मंडल के अन्य सम्मिलित थे.








