
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी गुदरी बाजार चौक के पास अपराधियों की गोली का शिकार सोनारी निवासी दीपक सिंह की सोमवार की देर रात मौत हो गई. उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था. दीपक सिंह गोली लगने के बाद से ही पहले टीएमएच के आईसीयू में इलाजरत थे. वहां थोड़ी स्थिति सुधरने के बाद उनको बेहतर इलाज के लिए परिजन कोलकाता लेकर चले गए, जहां सोमवार की देर रात उनका निधन हो गया. आपको बता दें कि 11 मार्च को दीपक कुमार सिंह पर सुनारी गुदरी बाजार के पास फायरिंग की गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. ठीक करीब 1 महीने पूरे होने के बाद उनका निधन हो गया. 1 महीने तक उन्होंने जिंदगी और मौत से संघर्ष किया, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था और उनकी मौत हो गई. आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस ने बिहार से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था जो सुपारी किलर थे. सुनारी पुलिस ने अब तक बिहार के भोजपुर के नवादा के मौला बाग निवासी नवनीत कुमार उर्फ भोला यादव और भोजपुर के उदंत नगर निवासी अक्षय सिंह उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस के मुताबिक इस कारण में कुल 5 लोग शामिल थे जिसमें से 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि 3 लोग अब भी फरार है. पकड़े गए दोनों अपराधी सुपारी किलर थे. बताया जाता है कि दो लाख की सुपारी उसको बिहार से रोहित सिंह नामक व्यक्ति ने ही दी थी. बताया जाता है कि दीपक सिंह ने एक शादी बिहार में रोहित सिंह नामक व्यक्ति का कराया था जिसको लेकर बाद में विवाद हो गया और फिर डाइवोर्स हो गया था. रोहित सिंह का मानना था कि हर डाइवोर्स दीपक सिंह के कारण हुआ था जिस कारण से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी. रोहित सिंह दीपक का मौसेरा भाई ही है. बाद में चलकर ऐसी दुश्मनी हुई कि दीपक को मरवाने के लिए बिहार से भाड़े के अपराधी भेजा गया.



