
जमशेदपुर : सोनारी क्षेत्र में 30 अक्तूबर की रात कुम्हारपाड़ा और आसपास की बस्तियों में मारपीट करने और दहशत फैलाने वाले छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने बुधवार को अभय गोप, सूरज पटनायक, अभिषेक प्रसाद, रमेश वर्मा, सुनील दास और छोटू बागती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी ओर, एक अन्य घटनाक्रम में सोनारी में आतंक का पर्याय बन चुकी महिला अपराधी प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन ने फिर से मारपीट कर दी. बताया जाता है कि चटनी डॉन का विरोधी खेमा का रोशन कहीं जा रहा था.

रास्ते में उसकी मुलाकात चटनी डॉन के साथ हो गयी. इसके बाद चटनी डॉन ने उस पर हमला कर दिया. इसको लेकर दोनों ओर से पथराव भी हो गया. बाद में पुलिस पहुंची तो चटनी डॉन को हिरासत में लेकर थाना ले आया. थाना में ले जाकर हिरासत में काफी देर तक रखा गया, लेकिन कोई उसके खिलाफ शिकायत करने नहीं पहुंचा, जिसके बाद उसको थाना से ही छोड़ दिया गया.



