जमशेदपुर : अग्रणी संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति बिहार/झारखंड की अध्यक्षा एवं समाजसेवी रानी गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के कर्मठ, ईमानदार, कुशल एवं योग्य पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम के एडीएम नंदकिशोर लाल के आवास पर पहुंचकर उनके यादगार, बेहतरीन कार्यकाल के उपरांत उनके तबादले पर सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया. साथ ही समिति की ओर से उनके बेहतरीन कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान एडीएम ने सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए, भविष्य में और बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दिया. इस संदर्भ में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संस्था के द्वारा किए गए कार्य के बारे में प्रतिक्रिया करते हुए बताया. उपस्थित सदस्यों में श्याम शर्मा, जस्बीर कोर, तारा कुमारी, लालन शर्मा शामिल थे.



