
जमशेदपुर : मानगो स्थित जवाहर नगर रोड नंबर 9 निवासी फिरोज अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पड़ोसियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घंटना के संबंध में फिरोज की पत्नी परवीन ने बताया कि उनके दो बच्चे है को आसनसोल में रहते है। जवाहर नगर में वो और फिरोज अकेले रहते है। बुधवार दोपहर को फिरोज ने खाना बनाने को कहा और कमरे से बाहर कर दरवाज़ा बंद कर दिया। कमरे के अंदर फिरोज ने पंखे से गमछी के सहारे फांसी लगा ली। परवीन ने मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने कमरे की खिड़की से बंस में चाकू लगा कार गमछे को काटा और कमरे का दरवाजा तोड़कर फिरोज को इलाज के लिए लेकर गए। पत्नी ने बताया कि फिरोज को टीबी की बीमारी है। एक माह पहले ही एमजीएम से इलाज कराया था।







