जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी 17 वर्षीय शिवम राज ने शुक्रवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी सूचना शनिवार सुबह मिली. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार किशोर का किसी से प्रेम संबंध था. प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में था. यही कारण है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. (नीचे भी पढ़ें)
शिवम अपने पिता के साथ ओडिशा में रहता था और गैरेज में काम करता था. तीन दिन पहले ही रक्षाबंधन के लिए अपने घर लौटा था. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.







