चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव में एसकेबी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया. फाइनल मैच का उद्घाटन पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन, पंसस तापस महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मैच किरण एफसी और जगलिंग जवान एफसी के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर किरण एफसी ने कब्जा जमाया. (नीचे भी पढ़े)
समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया दानगी सोरेन ने कहा कि पाकुड़िया जैसी छोटी गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर क्लब ने सराहनीय कार्य किया है. कहा की ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को बेहतर मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा का विकास होता है. श्रीमती सोरेन ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारे और क्षेत्र का नाम रोशन करें. इस मौके पर तरुण महतो, रायमुनि टुडू, कमेटी के टीकाराम मुर्मू, कोंदा सोरेन, फिरोज सोरेन, गोराचांद सोरेन, दिनेश हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.






