
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 4 निवासी 55 वर्षीय अधेड़ करमचंद लोहार ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी जानकारी मंगलवार सुबह हुई, जिसके बाद इसकी सूचना बिरसानगर पुलिस को दी गई. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर मौके पर पहुंची और सबको सुंदर से उतारा करमचंद ने घर पर रस्सी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में बिरसानगर थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से करमचंद लोहार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी. संभवत: इसीलिए उसने आत्महत्या की है. उन्होंने बताया कि कर्मचारी सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. इसके बाद सुबह परिजनों ने जब उसके कमरे में देखा तो उसने फांसी लगा ली थी.





