
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के काली मंदिर पथ बालविहार के रहने वाले सिविल ठेकेदार अशोक कुमार रजक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. बताते हैं कि वह आर्थिक तंगी के शिकार थे. इसी के चलते उन्होंने फांसी लगा ली. अशोक कुमार रजक की उम्र 59 वर्ष के आसपास बताई जाती है. वह अपने घर में पत्नी के साथ रहते थे और आर्थिक तंगी की वजह से मानसिक तनाव का शिकार थे. उन्होंने मंगलवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. पत्नी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. अशोक कुमार रजक के दो बेटे हैं जो शहर से बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं. एक बेटे का नाम रितिक है. पुलिस बुधवार को मामले की जांच में जुटी हुई है.



