जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ओल्ड बारीडीह इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 31 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. प्रियंका के पति प्रशांत कुमार टाटा स्टील में कर्मचारी हैं, जबकि सास-ससुर विजय गार्डन में रहते हैं. मृतका के परिजनों का आरोप है कि प्रियंका के देवर अमन कुमार और ससुर अनिल कुमार (टाटा स्टील कर्मचारी) आए दिन फोन कर उससे झगड़ा करते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी. इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया. दोपहर में जब प्रियंका ने दरवाजा नहीं खोला तो उसके भाई कुंदन कुमार को सूचना दी गयी. (नीचे भी पढे़ं)

उसका देवर ऑस्ट्रेलिया से आकर से आया था और विजया गार्डेन में रह रहा था. दरवाजा तोड़ने पर प्रियंका फंदे से लटकी मिली. आनन-फानन में उसे टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रियंका का मायका कदमा रंकणी मंदिर के पास है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की मां सुचित्रा देवी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 8 साल पहले हुई थी. प्रियंका के दो बच्चे है एक 7 साल का बेटा और 4 साल की बेटी है. पुलिस ने मृतका के देवर और ससुर को पूछताछ के लिए थाने ले गयी है और मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



