जमशेदपुर : जमशेदपुर के आर्मरी ग्राउंड में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (सुपर नॉकआउट) के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया. टूर्नामेंट के दौरान खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को भरपूर रोमांच प्रदान किया. पहला मैच एचएसएम बनाम आरएंडडी एसएस के बीच खेला गया. इस मैच में आरएंडडी एसएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए एचएसएम की टीम को 10 ओवरों में 56 रनों पर रोक दिया. एचएसएम की ओर से दिग्विजय (19) और कुमार परितोष (13) ने कुछ संघर्ष किया. आरएंडडी एसएस की ओर से इन्ज़ामाम ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके. जवाब में गुलशन कुमार की नाबाद 28 रनों की पारी की बदौलत आरएंडडी एसएस ने लक्ष्य हासिल कर मैच 6 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए आरएंडडी एसएस के इन्ज़ामाम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. (नीचे भी पढ़े)

दूसरा मैच मैकेनिकल मेंटेनेंस बनाम सिन्टर प्लांट हुआ. इसमें मैकेनिकल मेंटेनेंस की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 72 रन बनाए. सिन्टर प्लांट की ओर से गेंदबाज़ों ने सधी हुई गेंदबाज़ी की. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित महतो की नाबाद 20 रनों की प्रभावशाली पारी की मदद से सिन्टर प्लांट ने मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया. इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिन्टर प्लांट के रोहित महतो को मैन ऑफ द मैच चुना गया. तीसरा मैच सिक्योरिटी बनाम इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस हुआ. सिक्योरिटी टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवरों में 77 रन बनाए, जिसमें प्रीतम महतो ने शानदार 37 रनों की पारी खेली. जवाब में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस की टीम ने आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए लक्ष्य को 8.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया और मैच 6 विकेट से जीत लिया.. (नीचे भी पढ़े)
इस मुकाबले में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के रोहित कुमार के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. क्वार्टर फाइनल में टीमें पहुंची. शानदार प्रदर्शन के आधार पर क टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जिसमें सीआरएम, एसएमडी, एलडी 2, एलडी 3 व टीएससीआर, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, आरएंडडी एसएस, वन सप्लाइ चेन, सिंटर प्लांट, शामिल है. क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की सूची भी जारी की गयी. इसमें एलडी 2 के खिलाफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, एलडी 3 व टीएससीआर बनाम सिंटर प्लांट, वन सप्लाइ चेन बनाम आरएंडडी एसएस और सीआरएम बनाम एसएमडी हुआ. आयोजकों ने क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आगामी मुकाबले और भी अधिक रोमांचक व प्रतिस्पर्धात्मक होंगे.



