जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर में मंगलवार को विकास उर्फ बाबू नायक की लाश मिली है. वह एक अच्छा क्रिकेटर था. तीन महीने पहले उसको पैरालिसिस का अटैक हुआ था. इससे उसका हाथ टेढ़ा हो गया था. इसके चलते उसने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था. तीन महीने से वह क्रिकेट नहीं खेल रहा था. विकास उर्फ बाबू नायक सिविल का काम करता था. लेकिन, इधर तीन महीने से वह बीमार चल रहा था. उसका इलाज चल रहा था. उन्हें स्किन की बीमारी थी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते हैं कि सुबह वह शौच के लिए घर से निकले थे. इसके बाद घर वापस नहीं लौटे तो उनके भाई शिवा नायक ने विकास नायक के दोस्त दीपक मिश्रा को फोन किया और पूछा कि क्या विकास नायक क्रिकेट खेलने तो नहीं गए थे. इस पर दीपक मिश्रा ने शिवा नायक को बताया कि उनके भाई विकास नायक उनके साथ खेलने नहीं गए थे. बाद में सभी ने मिलकर विकास नायक की तलाश शुरू कर दी. विकास नायक का शव एक तालाब के किनारे मिला है. शव पर माथे और कंधे पर चोट के निशान हैं. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एमजीएम थाना प्रभारी राजू का कहना है कि विकास नायक को कई तरह की बीमारी थी. उसे ब्लड प्रेशर की भी बीमारी थी. हो सकता है किसी बीमारी के चलते उसने दम तोड़ दिया हो. उसके दोस्त दीपक मिश्रा का कहना है कि विकास नायक से किसी की दुश्मनी नहीं थी. अब यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि विकास नायक के साथ क्या हुआ और उनकी मौत कैसे हुई.




