जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर एकेडमी में कवि गुरु रबिंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. टैगोर एकेडमी के पूर्व छात्रों (एल्यूमनाइ एसोसिएशन) ने इस आयोजन में अहम भूमिका निभायी. इंटरैक्ट क्लब के लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया. सारे रक्तदाताओं को यहां खाने के पैकेट के साथ गिफ्ट भी दिया. (नीचे भी पढ़ें)
टैगोर एकेडमी हर साल इसका आयोजन करता है, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया. इसमें पूर्व छात्रों, अभिभावकों, टीचरों समेत समाज के कई वर्गों ने हिस्सा लिया. स्कूल की प्राचार्या अनिता पॉल के नेतृत्व में इसका आयोजन हुआ, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया.




