जमशेदपुर : टाटा पावर के जोजोबेडा पावर प्लांट परिसर में सोमवार को एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. इस खेल आयोजन में कुल बारह टीमों ने शिरकत की. प्रतियोगिता में डोव सिक्योरिटी, अक्षरा फायर एंड सेफ्टी, टाटा प्रोजेक्ट्स, श्री विनायक, टाटा पावर ऑपरेशंस, सर्विसेज डिपार्टमेंट, आरवी इंजीनियरिंग तथा आरके इरेक्टर्स सहित अन्य टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टाटा प्रोजेक्ट्स और डोव सिक्योरिटी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद टाटा प्रोजेक्ट्स की टीम विजेता घोषित हुई. इस आयोजन के सफल संचालन में टाटा पावर स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर कुमार, सेक्रेटरी वैभव ग्रोवर तथा सदस्यों, पंकज कुमार राय, अंजनी सिंह एवं श्री देवशंकर तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. (नीचे भी पढ़ें)
टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर चीफ ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस कुंदन कुमार, यूनियन महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव, मानव संसाधन विभाग प्रमुख श्री मनीष तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह के आयोजनों को टीम भावना एवं स्वस्थ कार्य-संस्कृति के लिए आवश्यक बताया.















