
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको सीमेंट प्लांट और टाटा पावर द्वारा बिना ट्रीटमेंट पानी को नाले में छोड़ने का विषय विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में जोरदार तरीके से उठाया. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शून्यकाल में प्रश्न रखा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर एवं गदड़ा मौजा के 9 पंचायतों के लगभग 45,000 लोग टाटा पावर एवं नुवोको सीमेंट प्लांट के द्वारा उत्सार्जित वायु प्रदूषण के वातावरण में जीने को मजबूर है. बिना ट्रीटमेंट किए गए पानी को नाले में छोड़ने के कारण जलीय जीव जंतु एवं खेती के साथ-साथ लोगों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इस कारण इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई किया जाना चाहिए.



