
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी कंपनी तार कंपनी की सहयोगी कंपनी जेम्को की अधीकृत यूनियन जेम्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. इसका चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को अधीकृत कर दिया गया है. जेम्को वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी गयी, जिसके बाद अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने चुनाव कराने के लिए चार पदाधिकारियों की टीम का गठ़न कर दिया है. इसके तहत बिनोद राय और हीरामानिक को चुनाव पदाधिकारी जबकि महेंद्र मिश्रा और परविंदर सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है. चुनाव नौ कमेटी मेंबरों के लिए होगा. इसमें करीब 100 सदस्य वोटर है. अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष और दो सहायक सचिव के पद के लिए चुनाव होगा. कमेटी मेंबरों के सीट में कमी लायी गयी है.



