जमशेदपुर: नाम्या स्माइल फाउंडेशन तथा रामगढ़िया सभा के संयुक्त तत्वाधान में रामगढ़िया सभा के योद्धा महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वीं जयंती के अवसर पर एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में आयोजित की गई. इसमें नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार उपस्थित रहे.रामगढ़िया सभा के सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों को बुके तथा महाराणा जस्सा सिंह के फोटो देखकर सम्मानित किया. आगंतुक अतिथियों ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर विधिवत तरीके से स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया.इस स्वास्थ्य शिविर में 343 से ज्यादा लोगों ने जांच करवाया.(नीचे भी पढ़े)

इस शिविर की खास विशेषता यह थी कि हृदय रोग विशेषज्ञ ब्रह्मानंद डॉ. उमेश प्रसादईएनटी सदर अस्पताल की डॉक्टर प्रीति पांडेय, फोर्टिस अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ एसजे सिंह, दंत चिकित्सक डॉ राजेश शुक्ला,आहार विशेषज्ञ डॉ संचिता गुहा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ आर के साह, डॉ अफसाना, आंखें के विशेषज्ञ नजमुल हसन,मो इमरान, ऑप्ट – संजय मुंडा,ब्लड शुगर के लिए विजय कुमार यह विशेष तौर पर से रोगियों की जांच के लिए उपस्थित थे.इस जांच शिविर में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा निशुल्क सभी लोगों के सेहत की जांच की गई. शिविर में पीड़ितों को दवा भी नि:शुल्क मुहैया कराया गया. जिन जिन लोगों आयुष्मान कार्ड नहीं बना था. इस शिविर में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क उन सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया.इस मौके पर रामगड़िया सभा के अध्यक्ष केपीएस बंसल, सचिव ताजवीर सिंह कलसी, पूर्व अध्यक्ष अमरदीप सिंह, सतनाम सिंह भामरा, गोपाल सिंह भामरा सतविंदर सिंह बाबू, इंदरपाल सिंह, एनजेएस ओहसान, मनदीप सिंह सहमी, नाम्या स्माइल फाउन्डेशन से सतप्रीत सिंह, धवल सेठ, पूर्णेन्दु आचार्य, सुखविंदर सग्गू और भी अनेक लोग मौजूद थे.



