जमशेदपुर: जमशेदपुर में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखण्ड के तत्वावधान में साकची गोलचक्कर पर भाजपा का पुतला दहन किया गया. भाजपा के गुमला जिला प्रवक्ता द्वारा तेली समाज पर किये गए टिप्पणी के खिलाफ इनके द्वारा यह पुतला दहन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान महासंगठन के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि महासंगठन का विगत दिनों गुमला जिले में महाअधिवेशन था. जिसके ठीक दो दिनों बाद गुमला जिला भाजपा के प्रवक्ता ने तेली समाज के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी, इससे समाज के लोगों मे आक्रोश है. इन्होंने कहा कि तेली समाज उक्त बयान की घोर निंदा करती है और इसी के खिलाफ आज समाज अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है.




