जमशेदपुर : पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा एवं पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में पूरे झारखंड का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आगामी सितंबर माह में दिल्ली जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड टाइगर जयराम महतो सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों के जननेता शामिल होंगे जो राष्ट्रपति से झारखंड सरकार द्वारा स्थानीयता नीति, नियोजन नीति, पेसा कानून, सीएनटी एक्ट समेत तमाम नियमों का उल्लंघन किये जाने की शिकायत करते हुए उन्हें 20 सूत्री मांगपत्र भी सौंपेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रैंस में उक्त जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आगामी सितंबर माह में राज्य भर के जन नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सितंबर माह में दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा. उन्होंने बताया कि राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति से मुलाक़ात कर उन्हें बीस सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगी. इस टीम मे टाइगर जयराम महतो समेत राज्य भर के तमाम इलाकों से जन नेता शामिल होंगे जो राज्य सरकार के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्रपति को मांग पत्र सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा स्थानीय नीति, नियोजन नीति, पेशा क़ानून, सीएनटी एक्ट समेत तमाम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसके कारण राज्य सरकार को बर्खास्त करते हुए यहां राष्ट्रपति साशन लागू किया जाना चाहिए.




