
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित जैप 6 के क्वार्टर में रहने वाले राधा कृष्ण गुप्ता द्वारा अपनी बहू शीतल कुमारी को बाहर निकालने का मामला एक बार फिर से गर्मा गया है. शीतल को राधा कृष्ण ने एक बार फिर से बाहर कर दिया है. इसके बाद शीतल जैप 6 के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गयी है और न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में अक्टूबर 2020 में विवाद हुआ था पर उस वक्त से शीतल घर पर ही रह रही थी. शनिवार को उसे बच्ची समेत घर से बाहर कर दिया गया. शीतल ने बताया कि वह घर पर ही रह रही थी. पुलिस और जैप 6 कर्मी घर पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर कर दिया. शीतल ने बताया कि उसने कई बार वरीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. शीतल ने बताया कि राधा कृष्ण गुप्ता के बेटे अरविंद कुमार से 12 मार्च 2019 को शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बात तलाक तक पहुंच गई. विवाद के बाद अरविंद की ओर से न्यायालय में तलाक की अर्जी दे दी गयी. अरविंद चाईबासा में डीएसपी सुधीर कुमार के बॉडीगार्ड है.




