जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बल्ले कंपलेक्स भुईयाडीह के सरकारी शराब दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात चोरी का प्रयास किया है. चोरों ने एक ताला को तोड़ा और दूसरे ताला तो कूचकर छोड़ दिया. वहीं चोर शटर खोलने में असफल रहे. शटर खोलने में नाकाम प्रयास के पश्चात चोर वहां से भाग निकले. दुकान मालिक ने बताया कि वे शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए. घटना सीसीटीवी में कैद है. (नीचे भी पढ़ें)

सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दुकान की ओर जाते दिख रहा है. वहीं शनिवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है, फिर उन्होंने इसकी सूचना मालिक को दी. मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस टीटीसीवी की सहायता से चोर को तलाश में जुट गयी है.




