
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला चौक स्थित गंगा जनलर स्टोर में सोमवार की रात चोरो ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने दुकान में रखे 35000 नगद समेत सोने की अंगुठी और कुछ सामानों की भी चोरी कर ली. चोरों ने दुकान के गल्ले में सिर्फ एक रुपये का सिक्का छोड़ दिया. सुबह दुकान के मालिक विरेंद्र कुमार साव को स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी दी. जानकारी पाकर विरेंद्र भागते हुए दुकान पहुंचे. विरेंद्र ने बताया कि 30 जनवरी को उनकी बेटी का रिंग सेरेमनी है उसी की खरीददारी करने के लिए दुकान में 35 हजार रपये नगद रखे थे साथ ही एक सोने की अंगूठी भी थी. करीब 75 हजार रुपये की चोरी की गई है. उन्होने बताया कि रोज की तरह वह रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले जाते है. सुबह किसी ने सुचना दी की दुकान का ताला टूटा हुआ है. जांच करने पर पाया कि दुकान में चोरी हो गई है. विरेंद्र ने जुगसलाई थाना में मामले की शिकायत की है.








