जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने भुइयांडीह के छायानगर ह्यूमपाइप में तीन दिन में दो जगह पर चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में ह्यूमपाइप इंद्रानगर निवासी गुर्जर भुइयां, गौरव भुइयां उर्फ चोटी भुइयां, घोल्टू भुइयां, सोनू भुइयां और गणेश भुइयां शामिल है. इन सारे अपराधियों के खिलाफ पहले से कई बातें हो चुकी है. पुलिस ने चोरी के सामान भी जब्त किये है. गौरतलब है कि, सीतारामडेरा थाना में तीन केस अलग अलग दायर हुआ इसमें तीन दिन में दो जगहों पर एक गैरेज और एक फर्निचर दुकान की चोरी की घटना घटी थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले को लेकर एक टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने बताया कि ये सभी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी, लूट, गृहभेदन, टेलर गाड़ी के तार काटने के आरोप में पहले से जेल जा चुके है और विगत दो से तीन माह पूर्व ही जेल से छूटकर फिर से चोरी के अपराध में संलिप्त हो गये थे. इन सभी की गिरफ्तारी से चोरी के तीन मामलों का उदभेदन के सामान की बरामदगी हुई है.



