जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सक्रिय सदस्य और पूर्व कमेटी मेंबर असलम खान टाटा मोटर्स से सेवानिवृत हो गये. सेवानिवृति के अवसर पर वर्ल्ड ट्रक के यूनियन नेताओं और प्रबंधन के अधिकारियों और लाइन के सभी साथियों द्वारा बिदाई समारोह आयोजित की गयी. इस दौरान स्मृति चिन्ह, शॉल, फूलों का गुलदस्ता, कपड़ा और अन्य कई उपहार देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष राकेश रोशन दुबे, संचालन मनोज कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन जुगनू वर्मा ने किया. इस अवसर पर लाइन 3 हेड सेलवा जी, आरिफ इकबाल, भोला सिंह, संतोष जायसवाल, ध्रुव ज्योति घोष, यशवंत सिंह, जसपाल सिंह, बृज किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह आदि ने सम्मानित किया.




