जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में जमीन विवाद में कन्वाई चालक की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना सोमवार रात की है, जहां घायल अवस्था में संजीव श्रीवास्तव (54) को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. बेटी सुप्रीया श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार शाम वह रोटी बना रही थी. तभी उसके पिता घर पर थे और कुछ बोलते बोलते घर से बाहर निकले. पड़ोसियों को लगा वे उन्हें कुछ बोल रहे है. तभी पड़ोस के रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत अन्य लोगों ने उनके पिता को घेर लिया और लात घुसे और रॉड से उनकी पीटकर अधमरा कर दिया, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
सुप्रीया ने बताया कि उनके पिता कन्वाई चालक थे. वह अधिकांश वक्त घर से बाहर रहते थे. पड़ोसियों के साथ जमीव विवाद कई दिनों से चल रहा है. फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



