जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में रिश्तेदारों पर ही जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप लगा है. ज्योति बेनो बारला के आवेदन पर पुलिस ने उनकी ननद और ननद की बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामला पिछले वर्ष 9 दिसंबर से 25 अगस्त के बीच का बताया जा रहा है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ज्योति बेनो बारला श्री कृष्ण फार्मा बिल्डिंग की रहने वाली हैं. उनके पति का नाम रमीज राजा खान है. (नीचे भी पढ़ें)
ज्योति ने पुलिस को बताया कि उनकी ननद साजिया खानम और ननद की बेटी अरबिया खान पर घर से जेवरात और नकद रुपये गायब करने का आरोप है. ज्योति के अनुसार, 25 अगस्त को जब उन्होंने अपने जेवरात की जांच की तो वे गायब मिले. साथ ही घर से कुछ नकद रुपये भी गायब थे. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना गोलमुरी थाना पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि आरोपी साजिया खानम और अरबिया खान भी उसी फ्लैट में रहती हैं, जहां ज्योति बेनो बारला रहती हैं. फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.




