
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत पारडीह स्थित केला बागान के पास से स्थानीय लोगों ने बाइक चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ा. स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे मानगो पुलिस को सौंप दिया. युवक का नाम मो नफीज और वह मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 9 का निवासी बताया जाता है. पुलिस के अनुसार नफीज शातिर चोर है. वह पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इस संबध में पारडीह चौक निवासी एसके साहा के बयान पर मानगो थाना में मामला दर्ज कराया गया है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सोमवार को एसके साहा अपनी बाइक केला बगान में लगाकर काम पर गए थे. थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि एक युवक उनकी बाइक को लेकर भाग रहा है. आसपास मौजूद लोगों ने चोर को पकड़ा. उसने कई बार मौके से भागने का भी प्रयास किया पर लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.







