
जमशेदपुर : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन अंजलि सोरेन को ओड़िशा झामुमो प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर झामुमो में खुशी की लहर है. शुक्रवार को जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल महाली मुरूप पेट्रोल पंप पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने बुके भेंट कर अंजलि सोरेन को सम्मानित किया. वहीं पार्टी की कई महिला नेत्री ने अंजलि सोरेन को माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान अंजलि सोरेन ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे, ताकि आने वाले समय में झामुमो और मजबूत संगठन बना सके. इस दौरान झामुमो के मनोज नाहा, निजाम खान, शेरू खान, देवजीत मुखर्जी, जोबा माड़ी, मायावती टूडू, नीता सरकार, द्रौपदी मुंडा, गुड़िया पात्रो समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.











