जमशेदपुर: जमशेदपुर के कीताडीह ग्रामसभा में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पअर्पित किया गया. कीताडीह के मुखिया मनोज मुर्मू ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. श्री मुर्मू ने कहा कि जल जंगल जमीन की रक्षा करते हुए भगवान बिरसा मुंडा शहीद हो गए. (नीचे भी पढ़े)
उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर ही हमें चलना है. इस कार्यक्रम में आंदोलनकारी सुनील तांती ने कहा कि समाज के युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा बनने की जरूरत है, तब ही हम झारखंड को बर्बाद होने से बचा सकते हैं और यहां की खनिज संपदा की रक्षा कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष इडेन टोप्नो,सचिव खेला सोरेन, ग्रामसभा की सदस्य श्रीमती रानी जारिका, संजय बारला, विक्की कंडर,जोगिंदर राव, चक्रधर प्रवीण दादेल, अनिल, बल्लू, धीरेन केरकेट्टा और लालू पात्रो प्रमुख रूप से उपस्थित थे.







