जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) के बंद पड़े मुसाबनी के केंदाडीह माइंस करीब 25 साल के बाद फिर से खुल गया. केंद्रीय खान एवं कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इसका विधिवत उदघाटन किया. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के इंडियन कॉपर कांप्लेक्स में केंदाडीह माइंस का शुभारंभ के वक्त जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद थे. योजना के मुताबिक, मुसाबनी के इस प्लांट में कंसेंट्रेटर प्लांट का विस्तार होगा, जो 0.9 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता का होगा. इस मौके पर सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि यह केवल औद्योगिक परिजोना नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. (नीचे भी पढ़ें)
केंदाडीह माइंस का पुन: संचालन और कंसेंट्रेटर प्लांट की क्षमता बढ़ोत्तरी से तांबा का प्रोडक्टनश भारत में ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा और यहां के लोगों की आर्थिक मजबूती भी संभव हो सकेगा. इस मौके पर एचसीएल के सीएमडी संजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. सांसद ने कहा कि उनका प्रयास रंग लाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण यह संभव हो पाया है. केंद्र सरकार ने जो पहल की है, उससे यहां के लोगों को रोजी रोजगार मिल सकेगा.







