
जमशेदपुर : पूरे देश के साथ झारखंड में भी लॉकडाउन लागू हो चुका है. इस लॉकडाउन से सभी तरह के कारोबार बंद हो चुका है. इस कड़ी में जमशेदपुर के अलावा पूरे कोल्हान और झारखंड के ट्रक और ट्रेलर मालिक परेशान है. उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. भूखमरी की हालत है. इसको देखते हुए सोमवार को जमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन और कोल्हान टिपर हाइवा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड सरकार के परिवाहन मंत्री चम्पई सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में जाकर उन्हें ज्ञापन दिया एवं कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिये किये गये लॉक डाउन में व्यवसायिक वाहनों के मालिकों को हो रही परेशानी एवं आर्थिक तंगी से अवगत कराया. मंत्री ने आश्वासन दिया कि वो जल्द ही मुख्यमंत्री से बातकर उनकी समस्याओं का हल निकालेंगे. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सोशल डिस्टेन्स का पालन किया. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से कोल्हान टिपर हाइवा एसोसिएशन के चेयरमैन सतवीर सिंह सोमू, हाइवा एसोसिएशन, आइएफ जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन व ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के जसबीर सिंह, रत्नेश सिंह, बिट्टू तिवारी एवं पिंटू सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
क्या है परेशानी व मांग :
- लॉकडाउन पीरियड का गाड़ी का टैक्स,परमिट, इंश्योरेंस और इन पर लगने वाला फ़ाइन माफ किया जाये
- लॉकडाउन पीरियड में खड़ी गाड़ी का इंस्टॉलमेंट का ब्याज माफ की जाये
- खाली गाड़ियां, जो चाईबासा, बड़बिल होकर जाती है, उन्हें राजनगर, हाता होकर जाने की इज्जाजत दी जाये ताकि इस विपदा के समय डीज़ल खर्च वाहन मालिकों पर कम पड़े













