
जमशेदपुर : गोलमुरी के आरडी टाटा गोलचक्कर के नज़दीक टुइलाडुंगरी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की पंडाल का उद्घाटन गुरुवार को हुआ. नवरात्र की पंचमी तिथि की संध्या माँ का पूजा पंडाल के पट खुलते साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे ने बतौर मुख्य अतिथि पंडाल का उद्घाटन किया और माँ की अर्चना कर शहर में शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा कमिटी के महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 1934 में उक्त सार्वजनिक पूजा की स्थापना की गयी थी. तब से बड़े धूमधाम और भव्य आयोजन पूर्वक पूजा संपन्न कराया जा रहा है. बताया कि यह पूजा शहर की चर्चित पूजाओं में शुमार है.

मुख्य संरक्षक झामुमो नेता राजू गिरी, अध्यक्ष भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, महासचिव भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित गोहिल, लाइसेंसी किशोर कुमार राजा समेत अन्य उपस्थित थे. आयोजन में प्रशांत गिरी, श्रीनू राव, रंजीत गुप्ता, सतीश कुमार, राजकुमार सिंह, आमोद सिंह, अमरीक सिंह मिक्के, राजेश कुमार, रतन साहू समेत अन्य मौजूद थे.



