
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से गुरुवार को सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इस दौरान दो कमेटी मेंबर रिटायर हो गये. एसएमडी विभाग के कमेटी मेंबर गोपीचंद राम और एचएसएम के कमेटी मेंबर केके सिंह रिटायर हो गये. रिटायरमेंट के बाद अब कमेटी मेंबर का पद खाली हो गया है. इसके बाद नियमत: इन दोनों पदों के लिए चुनाव कराना होगा. इसको लेकर तैयारी की गयी है. चुनाव कराने के लिए चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह पहले से ही अधीकृत किये जा चुके है.



