जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत पिछले दिनों आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में से आज दो वर्गो में सम्पन्न हुए माता शबरी रूप-सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गए हैं. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को 23 अगस्त को होने वाले तुलसी जयंती समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
माता शबरी रूप-सज्जा प्रतियोगिता के ग्रुप अ (कक्षा 1 से 3 तक के लिए) में साकची दयानंद पब्लिक स्कूल की मासूमी राय प्रथम, केरल समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी की प्रणिका गुप्ता, साकची दयानंद पब्लिक स्कूल की श्रेया घोष एवं एआइडब्ल्यूसी एकेडमी फॉर एक्सीलेंस, बारीडीह की रैना वर्मा द्वितीय, जबकि डीएवी एनआइटी की श्रीयांशी गिरि, डीएवी बिष्टुपुर की अन्वी चंद्रा एवं टेल्को हिल टॉप की आर्या शरण तृतीय आई हैं. इसके अलावा प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क की रानी कुमारी, टेल्को शिक्षा निकेतन की आरोही झा, जुस्को स्कूल कदमा की आराध्या झा एवं गम्हरिया इंग्लिश हाई स्कूल की कनक गोप का चयन किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इस प्रतियोगिता के ग्रुप ब (कक्षा 4 से 6 तक के लिए) में साकची दयानंद पब्लिक स्कूल की रायना कुमारी को प्रथम पुरस्कार मिला है तो चिन्मय विद्यालय साउथ पार्क की अमूल्या गुप्ता, आरके मिशन इंग्लिश हाई स्कूल, सिदगोड़ा की हेमंती सरकार एवं विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को की अग्रिमा मिश्रा को द्वितीय, जबकि लक्ष्मीनगर मध्य एवं उच्च विद्यालय की प्रियंका सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल, सोनारी की वंकिता कुमारी एवं एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस की राशि कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला है. इसके अलावा टेल्को शिक्षा निकेतन की आन्या कुमारी, साकची लाजपत पब्लिक स्कूल की शिवांजलि कुमारी, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, खासमहाल की नित्या कुमारी, सरस्वती विद्या मंदिर की संचिता नायक, आरवीएस अकादमी की आराध्या अग्रवाल एवं टेल्को हिलटॉप स्कूल की श्रुति जैन को सांत्वना पुरस्कार मिला है.



