जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम इकाई, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा जेसीएपीसीपीएल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत शनिवार को 684वें नेत्र शिविर का शुभारंभ हुआ. बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित इस शिविर में कम्पनी के पदाधिकारी प्रशान्त कुमार एवं उनके सहकर्मी, नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यश्र बालमुकुन्द गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीकों की टीम ने 106 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की, जिनमें 45 नेत्र रोगियों को मोतियाबिन्द ग्रस्त पाया गया. इस दौरान जेसीएपीसीपीएल के पदाधिकारी धनंजय कुमार एवं उनके साथियों ने नेत्र रोगियों की जांच में सहयोग किया. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार को नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जायेगा, माने-नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा. ऑपरेशन सत्र के दौरान जेसीएपीसीपीएल की टीम वोलेंटियरिंग प्रदान करेगी. रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के नेत्र शिविर में राजस्थान सेवा सदगन, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति एवं द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट का नियमित सहयोग प्राप्त होता है.



