जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश” सह ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय रवीन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका तथा संचालन वसंत जमशेदपुरी ने किया. दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ समारोह में माधवी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. तत्पश्चात साहित्यकार द्वय, रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: नीता सागर चौधरी एवं कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने विस्तार से प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दूसरे चरण में ‘काव्य कलश’ के मौके पर नगर के कुल 42 कलमकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. काव्यपाठ करने वालों में डॉ यमुना तिवारी व्यथित, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, माधवी उपाध्याय, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, आलोक तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , नीता सागर चौधरी, डॉ अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह वंदन, वीणा कुमारी नंदिनी, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, रीना गुप्ता, पूनम सिंह, आलोक मंजरी, डॉ संजय पाठक स्नेही, राजेन्द्र राज, नीलाम्बर चौधरी, वीणा कुमारी नंदिनी, नरेंद्र कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह शरद, पी वासुदेव राव, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, हरिकिशन चावला, स्मृति पाण्डेय चौबे, विजय नारायण सिंह बेरुका, डॉ उदय प्रताप हयात, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिंह, सर्वानन्द सिंह पथिक, जय प्रकाश पाण्डेय, वंदना केशर भारती, सुजय कुमार एवं अन्य प्रमुख रहे, जबकि मौके पर साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा, ममता कर्ण मनस्वी, आलोक मंजरी, डॉ अनीता निधि, निवेदिता श्रीवास्तव, सविता सिंह मीरा, लक्ष्मी सिंह रूबी, माधुरी मिश्रा आदि साहित्यकार उपस्थित रहे.







