
एनएच33 पर टायर के गोदाम में लाखों की चोरी, थाना में मामला दर्ज
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा के पास जेके टायर के गोदाम में रविवार देर रात चोरी हो गई. सोमवार को चोरी की जानकारी होने पर एमजीएम थाना में गोदाम के प्रबंधक अशुतोष तिवारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. अशुतोष के मुताबिक गोदाम से 13 टायर की चोरी की गई है. जिसकी कीमत लाखों में है. अशुतोष ने पुलिस को बताया कि गोदाम की एसबेस्टस में लगे नट बेल्ट को खोलकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
साकची बाजार में सब्जी विक्रेता से लुट कर फरार युवक को लोगो ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सब्जी मंडी के पास सोमवार को सबंजी विक्रेता भास्कर सिंदुरा से रुपये लूट कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगो ने दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. पुछताछ में युवक ने अपना नाम आफ्ताब अली बताया. वह आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 15 का रहने वाला है. पुलिस ने आफ्ताब के पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस मोबाइल के मालिक का पता लगाने में जुट गई है. पुलिस ने आफ्ताब को जेल भेज दिया है.







