
जमशेदपुर : टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (पूर्व में जिसको उषा मार्टिन के नाम से जाना जाता था) की अधीकृत यूनियन टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खां को सलाहकार मनोनित किया है. विजय खां के मनोनयन की सूचना सोमवार को जारी की गयी. इस तरह बीके डिंडा ने सियासी तौर पर अपने और यूनियन को मजबूत बनाने के लिए यह कदम बढ़ाया है. इसके तहत विजय खां को इंट्री दी गयी है. विजय खां सर्वप्रथम 1997 में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर चुने गए थे. अभी वर्तमान में विजय खां आल इंडिया इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव, टाटा ब्लूस्कोप के कार्यकारी अध्यक्ष, जेसीपी इंम्प्लायी यूनियन के महासचिव, टाटा स्टील रूलर डेवलोपमेन्ट यूनियन के उपाध्यक्ष, केबुल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तथा सिंहभूम असंगठित कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं. विजय खां को टाटा कामगार यूनियन के नई जिम्मेदारी मिलने पर बबलू झा ने जोरदार बधाई दी.







