
जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना लेक के समीप सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों में एक व्यक्ति जिसका नाम विवेकानंद दत्ता बताया जाता है उसकी इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई. जबकि दूसरे अन्य घायल व्यक्ति को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटमदा के माचा से जमशेदपुर दवा लेने पहुंचे थे. दवा लेकर लौटने के क्रम में यह घटना हुई. वैसे घटना किस गाड़ी से हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है. वही घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है







