• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

corona update in jamshedpur : जमशेदपुर में मिले 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या पहुंची 100 पार

corona update in jamshedpur : जमशेदपुर में मिले 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या पहुंची 100 पार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि नियंत्रित होने का नाम ही नहीं ले रही है. इसमें जमशेदपुर भी पीछे नहीं है, जहां शनिवार से मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. रविवार को जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में आठ नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जानकारी के अनुसार सभी की ट्रेवल हिस्ट्री है, उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया था. जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले शुक्रवार को जिले में 15 और शनिवार को 43 मरीज मिले थे. वहीं रविवार को पुन: आठ मरीज मिल गये. इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़ कर 102 हो गयी है. पिछले कुछ दिनों दौरान जिले में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, उसे देखते हुए जिलेवासियों में हड़कंप है. जिला प्रशासन की भी चिंता बढ़ने लगी है.

कोल्हान में अब तक के कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या
पूर्वी सिंहभूम

  • 12 मई-जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में एक साथ दो पोजिटिव केस सामने आये थे. चाकुलिया का एक छात्र और एक छात्रा पोजिटिव पाये गये थे. इसके बाद चाकुलिया के उस एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था. ये दोनों कोलकाता से चाकुलिया आये थे और घर पर ही होम क्वारंटाइन थे.
  • 14 मई-जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह का रहने वाला युवक को कोरोना पोजिटिव पाया गया. यह तीसरा केस था. वह युवक कोलकाता से जमशेदपुर आया था. बारीडीह में वह ससुराल जाने के पहले एमजीएम अस्पताल में चेक अप करा लिया था, जिसके बाद से वह अस्पताल में ही था, जहां उसको पोजिटिव पाया गया.
  • 15 मई-जमशेदपुर में चौथा पोजिटिव कोरोना का केस पटमदा के युवक का आया. वह युवक 13 मई को नयी दिल्ली से ट्रेन से रांची आया था, जहां से वह जमशेदपुर आया था, जिसको मुसाबनी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. वहां से उसको टीएमएच तब लाया गया, जब वह पोजिटिव पाया गया. वह गांव भी नहीं गया था और सीधे क्वारंटाइन सेंटर चला गया था.
  • 18 मई-जमशेदपुर का पांचवां केस सिदगोड़ा के बागुनहातु का रहने वाले युवक का आया, जो पोजिटिव निकला. वह ट्रक से मुंबई आया था, जहां से वह रांची आया और फिर जमशेदपुर पहुंचा था. वह एमजीएम अस्पताल में अपना चेक अप कराया, जिसके बाद उसको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, जहां पोजिटिव रिपोर्ट आया, जिसके बाद उसको टीएमएच में शिफ्ट कर दिया गया.
  • 19 मई-जुगसलाई का युवक कोरोना पोजिटिव पाया गया था, जो दिल्ली से आया था और जुगसलाई के महेश्वरी मंडल में क्वारंटाइन था. यह छठा केस था. 15 मई को वह नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लौटा था
  • 20 मई-जमशेदपुर में एक ही दिन में 9 कोरोना पोजिटिव केस पाये गये थे, जिसमें गोविंदपुर में एक ही परिवार के छह लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये थे. इसके अलावा मानगो में 2, गोलमुरी में 1 केस पोजिटिव पाया गया था. गोलमुरी के टुइलाडुंगरी का युवक पोजिटिव पाया गया जबकि मानगो में एक युवक पोजिटिव पाया गया जबकि एक महिला को मानगो में पोजिटिव पाया गया. दोनों ही डिमना रोड के रहने वाले है. गोविंदपुर में जो छह लोग पोजिटिव पाये गये है, उनका इलाज चल रहा है.
  • 21 मई-जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) के डुमरिया का एक युवक पोजिटिव पाया गया. वह चेन्नई से आया था. जसीडीह स्टेशन पर वह उतरा था, जिसके बाद उसको कदमा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां वह पोजिटिव पाया गया. इसके बाद से उसको टीएमएच ले जाया गया है.
  • 22 मई-जमशेदपुर में एक कोरोना पॉजिटिव जुगसलाई की महिला आयी थी. वह अपने पति और बच्चे के साथ आयी थी, जो कदमा क्वारंटाइन में थी. महिला पॉजिटिव पायी गयी थी, जबकि उसके पति और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.
  • 24 मई-चार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये, जिनमें तीन बारीडीह के रहनेवाले हैं, जबकि एक सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का. बारीडीह निवासी तीन मरीजों में दो कोलकाता से आये थे, जबकि एक रांची से आया था. सिदगोड़ा निवासी मरीज बिहार से आया था.
  • 25 मई-चाकुलिया के बेंद में क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वह प्रवासी मजदूर है और महाराष्ट्र से आया था.
  • 26 मई-तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें दो धाललभूमगढ़ और एक सीतारामडेरा निवासी है. तीनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला से आये थे.
  • 27 मई-तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. तीनों सिदगोड़ा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे. तीनों प्रवासी मजदूर व मुंबई से आये थे.
  • 28 मई-इस दिन कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये. पहले 2 पॉजिटिव केस चाकुलिया क्षेत्र में आया था, जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है. वे महाराष्ट्र से आये थे. इसके अलावा 4 अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये, जो जसीडीह स्टेशन पर महाराष्ट्र से आये थे. जसीडीह से वे बस से जमशेदपुर आये थे, उन्हें मानगो के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. इनमें 1 घाटशिला के गालूडीह इलाके का है जबकि 1 बागबेड़ा, 1 परसुडीह थाना क्षेत्र और 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज बोड़ाम का है.
  • 29 मई-पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 15 पाजिटिव मरीज मिले हैं और कुल मरीजों की संख्या 51 पहुंच गई है. जो 15 मरीज मिले हैं उसमें से चार एमजीएम के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट थे. एक मानगो आजादनगर का है जो 26 मई को मुंबई से आया था. दूसरा सीतारामडेरा का रहने वाला है जो 24 मई को दिल्ली से आया था. तीसरा मरीज टेल्को का है जो 25 मई को गुड़गांव से आया था. रिपोर्ट आने के साथ ही सभी मरीजों को टीएमएच कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं अन्य 11 मरीजों में 6 संस्थागत क्वेरेंटाइन में तथा पांच होम क्वेरेटाइन में थे. ये 11 मरीज जमशेदपुर के मानगो, बिरसानगर, बागबेड़ा, बारीगोड़ा, बोड़ाम व मुसाबनी के हैं. जो मरीज संस्थागत क्वारंटाइन में थे. उन्हें तत्काल टीएमएच शिफ्ट कर दिया गया है.
  • 30 मई-इस दिन सुबह सबसे पहले टीएमएच लैब से पहले एक मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आया. इसके बाद शाम पांच बजे के करीब एमजीएम वायरोलाजी लैब से जिले के 26 संदिग्ध मरीजों का सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आयी. इन 26 में से 16 धालभूमगढ़, 2 मानगो, 1 जुगसलाई, 1 कदमा, 1 सोनारी व जिले के अन्य क्षेत्रों के पांच संदिग्ध मरीज जो ऑपरेटिव कालेज क्वेरेंटाइन सेंटर में रखे गए थे, शामिल थे. इसके बाद देर रात एमजीएम वायरोलाजी लैब में जिले के और 16 संदिग्ध मरीजों का सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया. इन 16 मरीजों में से 8 चकुलिया के हैं. इसमें से 04 धेगम, 03 तिलाबनी और 01 रघुनाथपुर का रहने वाले हैं और सभी थाणे में मजदूरी का काम करते थे. 9 वां मरीज मानगो का है जो चेन्नई से, 10 वां मरीज कदमा निवासी है और कोलकाता से शहर आया था. अन्य 06 मरीज बहरागोड़ा के हैं जिसमें से 05 मुंबई और और 01 तमिलनाडू से शहर वापस आया था. वहीं शनिवार को एमजीएम मेडिकल कालेज के वायरोलॉजी लैब में कुल 633 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हुई. इसमें 42 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। यह सभी मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने वाले है बाकि की रिपोर्ट निगेटिव आई. वहीं, एक पॉजिटिव मरीज का रिपोर्ट टीएमएच से आया है. इस तरह से शनिवार को जिले के 43 मरीजो में कोरोना की पुष्टि हुई है और संख्या 94 पहुंच गई.

सरायकेला-खरसावां

  • 19 मई-सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ प्रखंड का एक युवक पोजिटिव पाया गया था, जो महाराष्ट्र से आया था. 14 मई को वापस आने पर उसको ईंचागढ़ के पातकुम क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जिसको पोजिटिव पाया गया, जिसको टीएमएच में बाद में भरती करा दिया गया.
  • 20 मई-सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल पोलिटेक्निक कॉलेज में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया चांडिल का युवक पोजिटिव पाया गया. वह युवक पुणे से पैदल ही आ गया था, जिसको गांव में जाने नहीं दिया गया, जिसके बाद उसको पोजिटिव पाया गया.
  • 21 मई-सरायकेला-खरसावां जिले में दो पोजिटिव केस एक साथ सामने आया है. एक युवक पंजाब के कपूरथला से आया था, जिसको क्वारंटाइन किया गया था जबकि दूसरा बंगाल के संतरागाछी से आया था. उन दोनों का रिपोर्ट पोजिटिव आया, जिसके बाद उनको भी टीएमएच में भरती करा दिया गया है.
  • 26 मई-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया. वह मानगो (जमशेदपुर) से सटे कपाली का रहनेवाला है.

पश्चिम सिंहभूमी

  • 18 मई-पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा का रहने वाला युवक पोजिटिव पाया गया. वह युवक चेन्नई से आया था. गुवा में वह क्वारंटाइन सेंटर में ही था, जिसको बाद में चक्रधरपुर रेलवे कोविड अस्पताल में भरती करा दिया गया था.
  • 22 मई-जिले में तीन पॉजिटिव केस सामने आये थे. एक साथ तीन केस आनेवालों में एक चाईबासा सदर, दूसरा खूंटपानी और तीसरा टोंटो प्रखंड निवासी मरीज था.
  • 24 मई-चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इन तीन युवकों को टोकलो मध्य विद्यालय, मधुसूदन स्कूल व कुईसुता मध्य विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था. तीनों युवक मुंबई से 15 मई को चाईबासा आईटीआई स्थित अस्थाई स्वास्थ्य जांच कैंप पहुंचे थे, जहां उनका स्वाब लेने के बाद चक्रधरपुर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था.
  • 25 मई-पश्चिमी सिंहभूम में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले.
  • 26 मई-जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इनमें दो आनंदपुर तथा दो मनोहरपुर निवासी हैं. सभी प्रवासी मजदूर हैं.
  • 27 मई-जिले के चक्रधरपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला. प्रवासी मजदूर है, जो मुंबई से आया था.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur career talk 2006 : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में करियर टॉक 2026 का हुआ आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी व आशा ने किया आयोजन
खबर

Jamshedpur career talk 2006 : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में करियर टॉक 2026 का हुआ आयोजन, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी व आशा ने किया आयोजन

August 29, 2026
jamshedpur sad news-गुरु नानक स्कूल साकची की पूर्व प्रधानाचार्या प्रेम कौर आहूजा का निधन,सिख समाज में शोक की लहर, रविवार को अंतिम संस्कार
खबर

jamshedpur sad news-गुरु नानक स्कूल साकची की पूर्व प्रधानाचार्या प्रेम कौर आहूजा का निधन,सिख समाज में शोक की लहर, रविवार को अंतिम संस्कार

August 29, 2026
jamshedpur rural jmm- विधायक समीर मोहंती झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में हुए शामिल,आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा
खबर

jamshedpur rural jmm- विधायक समीर मोहंती झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक में हुए शामिल,आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा

August 29, 2026
Next Post
West Singhbhum Breaking : पुलिस को घेरकर नक्‍सलियों ने बरसाई गोली, डीएसपी का बॉडीगार्ड शहीद, जबाबी फायरिंग में पुलिस ने भी एक नक्सली को मार गिराया, एक ग्रामीण घायल

West Singhbhum Breaking : पुलिस को घेरकर नक्‍सलियों ने बरसाई गोली, डीएसपी का बॉडीगार्ड शहीद, जबाबी फायरिंग में पुलिस ने भी एक नक्सली को मार गिराया, एक ग्रामीण घायल

East#Singhbhum#Crime : पटमदा के बेलटांड़ में जमीन विवाद में सास-बहू की हत्या

East#Singhbhum#Crime : पटमदा के बेलटांड़ में जमीन विवाद में सास-बहू की हत्या

रांची#ISM पुन्दाग रांची में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित, आईओटी एवं कोविड 19 की चुनौतियां व समाधान पर हुई चर्चा

रांची#ISM पुन्दाग रांची में अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित, आईओटी एवं कोविड 19 की चुनौतियां व समाधान पर हुई चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News