जमशेदपुर : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की आशंका को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को पकड़ लिया. दोनों को शनिवार की रात करीब 1:20 बजे ट्रैक हॉपर-4, जोन-4 के पास से पकड़ा गया. पकड़े गए संदिग्धों की पहचान जुगसलाई स्थित गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मुबारक अली और मो अरशद के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील सिक्योरिटी को कंपनी परिसर के भीतर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा टीम ने तत्काल संबंधित कर्मियों को सक्रिय किया और परिसर में संदिग्ध रूप से प्रवेश करने वाले दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया. कंपनी की ओर से आशंका जताई गई कि दोनों चोरी की नीयत से परिसर में घुसे थे. पकड़े जाने के बाद दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





