
जमशेदपुर : यूसीआईएल विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार समिति हितकू पंचायत के अध्यक्ष अशोक दास की अध्यक्षता में रविवार को समिती की 26वीं बैठक संपन्न हुई. बैठक में चर्चा की गयी के समिति द्वारा अगला कार्यक्रम कैसे किया जाए. साथ ही निर्णय लिया गया कि कंपनी प्रबंधन को दोबारा समिति के द्वारा आवेदन दिया जाएगा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान व विकास कार्य कंपनी के द्वारा किया जाए. बैठक में समिति के प्रवक्ता लक्की दास, सुनील सिंह, सूरज पांडे, शंकर दास, सपन पत्रो, मुंशी भूमिज समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



