
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह चौक के पास सोमवार सुबह एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रेलर चालक को हल्की चोटें आई है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पतार लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया. सुबह होने के कारण सड़क पर उतनी भीड़ नही थी, जिस कारण किसी को चोट नहीं आई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर थाने ले गई. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर तेज़ रफ्तार से सुंदरनगर की ओर जा रहा था. करनडीह चौक से थोड़ा आगे बढ़ने पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रेलर में कुछ भी लोड नही था. ट्रेलर खाली ही जा रहा था. इस घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है.





